Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
फर्रुखाबाद में प्रशासन आंख बंद किये हुआ बैठा है और हादसे का इंतजार कर रहा है। जी हां हम बात कर रहे है फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग पर पढ़ने बाली चित्रकूट डिप की। चित्रकूट डिप पर करीब एक फिट बाढ़ के पानी की तेज धार बह रही ह। बाढ़ की तेज धार से वाहन गुजरने को मजबूर हो रहे है। इस डिप पर कई हादसे हो चुके है जिसके बाद भी जिला प्रशासन ने अभी तक डीप पर दोनो तरफ बैरीकेटिग नही कराई है | जिससे फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग पर बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
फर्रुखाबाद में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।संपर्क मार्गो पर कई फिट पानी बहने से लोगों का नाव ही सहारा है।गंगा व रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर चित्रकूट डिप पर एक फीट पानी बह रहा है।उससे ही वाहन गुजर रहे हैं। आवागमन के दौरान कई लोगों की बाइकें बंद हो गईं। डिप के किटारे एक 10 फिट गहरा तालाब है जो पानी में दिखी नहीं देता है। मार्ग से निकलने वाले उस तालाब में गिर जाते है जिससे बदायूं मार्ग पर बड़ी दुर्घटना होने की होने की आशंका बनी हुई है। बीते साल वाइक सवार युवक की तालाब में गिरने से जान चली गयी थी। इन हादसों के बाद भी बाद भी जिला प्रशासन ने अभी तक डीप पर दोनो तरफ बैरीकेटिग नही कराई है। करीब डेढ़ माह से बाढ़ के पानी से घिरे गांव के लोग पलायन कर रहे हैं। क्षेत्र के कलक्टरगंज, आसमपुर, लीलापुर, सबलपुर, कुसमापुर, भाऊपुर सहित चार दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। घरों में पानी भरा होने से पीड़ितों के सामने भोजन की समस्या है। चारे की विकराल समस्या होने से ग्रामीण पशुओं को रिश्तेदारियों में भेज रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर आवागमन ठप भी हो सकता है।

#Farrukhabad #Badh #Prasashan #Intazar

Category

🗞
News

Recommended