Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर के खजराना क्षेत्र में आज मोहर्रम के ताजिये निकले गए। जुलूस के रूप में सैकड़ों की तादात में समाजजन हुए शामिल। मामले को गंभीरता से लेते हुए खजराना थाना प्रभारी सन्तोष यादव को तत्काल लाइन अटैच किया गया। गौरतलब है कि जहाँ इंदौर में इमामबाड़े से सरकारी ताजिये नही निकले, ऐसे में खजराना में निकले गए। अब यह सवाल भी उठ रहा है, क्या इंदौर पुलिस प्रशासन आदेश की अवहेलना आदि में संबंधित पर कार्रवाई करेगा या थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर इतिश्री कर्ली जाएगी क्योंकि अनंत चतुर्दशी भी नजदीक ही है। इस वर्ष कोरोना काल की वजह से सार्वजनिक गणेश स्थापना, मोहरम पर जुलूस निकालना, डोल ग्यारस पर चल समारोह, अनंत चतुर्दशी का जुलूस आदि प्रशासन द्वारा प्रतिबंध किया गया है। बावजूद इतनी बड़ी तादाद में खजराना क्षेत्र में लोगों ने एकत्रित होकर ताजिए निकाले, जिसे बड़ी चूक मानते हुए थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। आज दोपहर में राजवाड़ा स्थित इमामबाड़े पर ताजिए निकाले जाने की अफवाह फैली थी, ऐसे में पुलिस ने त्वरित एक्शन में आकर भीड़ को समझाइश देकर घर भेजा था। 

Category

🗞
News

Recommended