Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले में 15 साल की कुसुम की हर तरफ तारीफ हो रही है, हो भी क्यों नहीं। उसने काम ही कुछ ऐसा किया है। दरअसल, दीन दयाल उपाध्याय नगर में बाइक सवार दो लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन छीना तो 15 साल की कुसुम ने बहादुरी दिखाते हुए बाइक पर पीछे बैठे झपटमार को जमीन पर खींच लिया। इस बीच लुटेरे ने मौका पाकर दरांत से उसके हाथ पर वार कर दिया। बावजूद इसके उसने उसे छोड़ा नहीं और आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे दबोच लिया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Category

🗞
News

Recommended