Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखनऊ हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश हत्याकांड और जालसाजी से जुड़े मामले में एक सचिवालय कर्मी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दुर्गेश जिस मकान में किराए पर रहता था हुआ एक सचिवालय के सेक्शन ऑफिसर वित्त विभाग में तैनात अजय यादव का बताया जा रहा है। फर्जीवाड़े में जब पुलिस ने इनके ऊपर भी शिकंजा कसा तो इनके कमरे की तलाशी में लगभग 120 नौकरी संबंधी दस्तावेज 3 ट्राली बैग में पाए गए। साथ ही जॉइनिंग लेटर सचिवालय की मोहर समेत तमाम फर्जी कागजात दस्तावेज भी पाए गए। जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक अजय के चलते ही हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश की सचिवालय में पैठ बन गई थी। और आसानी से आना जाना भी था। फिलहाल देर रात पुलिस ने सचिवालय कर्मी अजय यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Category

🗞
News

Recommended