Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मिर्ज़ापुर पुलिस ने जमालपुर में हुए हत्या कांड का आज खुलासा कर दिया है।पत्नी से अवैध संबंधों के कारण नाराज युवक ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था।पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर इसके पास से हत्या में प्रयोग फावड़ा भी बरामद कर जेल भेज दिया।आज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि जमालपुर थाना क्षेत्र के बिन्दपुरवा में 20अगस्त 2020 को हुए मुन्नीलाल बिंद हत्या कांड में आरोपी बिहारी यादव ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था।पुलिस के मुताबकि मृतक मुन्नीलाल बिंद गांव के एकांत में झोपड़ी बना कर रहता था।इस बीच उसका सम्बंध बिहारीलाल की पत्नी के साथ हो गया।पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था बिहारी लाल ने देख लिया।उसने 20 अगस्त2020 के की रात में एक से डेढ़ बजे के बीच हत्या के इरादे से मुन्नीलाल के झोपड़ी में पहुचा।दोनों ने एक साथ बीड़ी पीया फिर बिहारी लाल ने वहाँ मौजूद फावड़े से मार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया।जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी बिहारीलाल यादव को दैत्रावीर बाबा मन्दिर ग्राम बिन्दपुरवा से गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर खून से सना लोवर और हत्या में प्रयोग किया गया रक्तरंजित फावड़ा बरामद कर जेल भेज दिया।पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी हत्या से पहले बैठ कर एक दूसरे से बात किया बीड़ी पीया।इसके बाद मौका देख कर हमला कर दिया।वहां रख्खे फावड़े से हत्या कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended