Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली। उप जिलाधिकारी मणी अरोरा ने नगर के मेन बाजार का भ्रमण किया तथा मास्क न लगाने वालों के हाथों में "मैं शर्मिंदा हूँ" की तख्ती लगाकर फोटो खींचकर नसीहत दी। उन्होंने व्यापारियों को कोरोना से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंस, मास्क पहनने तथा कोरोना से बचाव हेतु उपाय करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी ने नगर में स्थित इंडियन बैंक में लगी ग्राहकों की भीड़ को देखकर मैनेजर को हड़काया। नगर पंचायत द्वारा निशुल्क मास्क भी वितरित किए गए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह, लिपिक पवन कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Category

🗞
News

Recommended