Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आगामी उपचुनाव से पहले ही अंचल में अवैध हथियारों की तस्करी बढ़ रही है, पुलिस ने भी तस्करों की धरपकड़ करने के लिए सक्रिय है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए एक हथियार तस्कर को 4 राउंड और 12 पिस्टल और मैगजीन समेत गिरफ्तार किया है। मुखबीर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शीतला माता मंदिर रोड पर एक युवक को पकड़ा, तस्कर जुबैर मंसूरी बहराम पुर जिला खरगोन का निवासी है। पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर उसके पास से 12 पिस्टल चार जिंदा राउंड, और मैगजीन बरामद हुईं। आपको बता दें कि ग्वालियर अंचल में हाल ही में उपचुनाव होने वाले हैं और चुनावों में बल प्रयोग के लिए इन हथियारों का उपयोग होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है स्थानीय स्तर पर आरोपी किसे हथियार सप्लाई करने आया था इसके अलावा और भी खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended