Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंजीनियरिंग के छात्रों ने मोबाइल गेम की खोज कर लोगो को किया प्रेरित
#lockdown #coronavirus #mobile #game #engineers
जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र के रहने वाले बीटेक सेकंड ईयर के छात्र एकांश गहलोत व् वैभव बहादुर सक्सैना जो दोनों आपस में गहरे दोस्त है ।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन आत्मनिर्भर भारत से प्रेरित होकर मोदी जी की मन की बात सुनकर उससे प्रेरणा लेकर दोनों ने कम उम्र के नौजवान छात्रों ने महज़ चार से पांच महीने की मेहनत में मोबाईल पर खोज नाम का बच्चो का गेम की खोज कर उसे तैयार किया है।हालाँकि एकांश को गेम को बनाते वक़्त कई परेशानियों से भी जूझना पड़ा था। क्यूंकि ये बिलकुल अलग प्रोजेक्ट था ।वही नौ जवान इंजीनिरिंग करने वाले छात्रों का गेम बनाने यह मकसद है की सभी भारतवासियो को अपने देश की बनी निर्माण की चीज़ो पर गर्व होना चाहिए। ताकि हम आत्मनिर्भर भारत का निर्माण का हिस्सा बन सके । यही वजह है कि दोनों नौजवान छात्रों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी व् यूपी के सीएम ने टिवटर के ज़रिये बधाई सन्देश भेजा है ।बहरहाल इनकी कामयाबी से जहाँ इलाके के लोग दोनों को बधाई देते नज़र आ रहे है तो देश के कोने कोने से होनहार छात्रों को बधाई सन्देश मिल रहा है।

Category

🗞
News

Recommended