Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
गाजियाबाद के साहिबाबाद सब्जी मंडी से PRD यानी प्रांतीय रक्षा दल के जवानों की बर्बरता का लाइव वीडियो वायरल हुआ है। यहां पर एक युवक को ये जवान डंडे से पीट रहे थे। बीच-बचाव में आने वाले दूसरे युवक को भी पीटा गया। वीडियो में दोनों युवक बाद में अपने शरीर पर डंडे से बने बर्बरता के निशानों को भी दिखाते हैं। पूरा मामला बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल PRD में कार्यरत ये जवान मंडी समिति के सुरक्षा में तैनात हैं। इस युवक पर आरोप था कि इसने मंडी समिति की परमिशन के बगैर अपना ठिया लगा लिया था। लेकिन आरोप है कि उसे समझाने की बजाय उसके सामान को PRD जवानों ने रोड पर फेंक दिया। जब युवक ने इस बात का विरोध किया तो उस पर डंडों की बरसात कर दी गई। इसी दौरान मंडी में मौजूद लोगों ने वीडियो भी बना लिया। बीच-बचाव में आने वाला युवक भी PRD जवानों के डंडे से घायल हो गया है। वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। जब जवान से पूछा गया तो वो आरोपों से इनकार करने लगा।

Category

🗞
News

Recommended