Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
ललितपुर में लगातार कोरोना महामारी की स्थिति बिगड़ती जा रही है वहीं दूसरी ओर एक बड़ी लापरवाही स्टेशन के निकट देखी गई। जहां खुले में सार्वजनिक स्थान पर कोरोना टेस्ट किट व पीपीई किट फेंक दी गई। ऐसे में इस प्रकार की लापरवाही का परिणाम क्या हो सकता है शायद हो फेंकने वालों को यह बात पता हो। एक ओर जहां जिला प्रशासन लगातार कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हर सम्भव उपाय ढूंढ रहा है। वहीं दूसरी ओर स्टेशन के बाहर खुले में फेंकी गई ये किट एक बड़ी समस्या को दावत दे रही हैं। इस प्रकार की बड़ी लापरवाही के बाद कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही होती है या नहीं यह तो समय ही बताएगा, परन्तु यह लापरवाही जनपद में चर्चा का विषय बन चुकी है।

Category

🗞
News

Recommended