Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। कलेक्टर मनीष सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि शहर के अस्पतालों में अन्य जिलों के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों में आईसीयू बेड्स की संख्या कम हो रही है। लेकिन हमारे द्वारा नए अस्पतालों से संपर्क कर बेड्स की संख्या को बढाया जा रहा है। वहीं कलेक्टर ने शहरवासियो को चेतावनी देते हुए कहा कि इस समय संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा है लेकिन फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। खासतौर पर खाने-पीने की दुकानों पर लोग बिना मास्क लगाए भीड़ लगा रहे हैं। दुकानदार भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में लगातार मामले बढ़े तो हमें फिर से कड़े निर्णल लेंगे होंगे।

Category

🗞
News

Recommended