Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद मुज़फ्फरनगर में सोमवार की देर रात एक फर्नीचर के गोदाम में अचानक आग लग गयी गोदाम के पड़ोस में रहने वाले लोगो ने गोदाम में लगी आग की सूचना गोदाम के मालिक को दी इसके बाद दमकल विभाग को भी आग की जानकारी मिलने के बाद में मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम में कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया मगर तब तक गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर तो हो चुका था आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है
मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहेलना का है जहां में देर रात लगभग 2 बजे एक फर्नीचर के गोदाम में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया कुछ ही देर में पूरे फर्नीचर गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया घटना की सूचना गोदाम के मालिक थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित केडिया वाटिका के निवासी राहुल जैन को दी गई और इसके साथ ही दमकल विभाग को भी गोदाम में आग लगने की सूचना दी गई थी जिसके बाद दमकल विभाग की टीम कुछ ही देर में फास्ट एंड अप लेकर वहां पहुंच गई और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि अभी तक ना तो आग लगने के कारणों का पता चल सका है और ना ही गोदाम में हुए नुकसान का अभी आकलन किया गया है मगर जानकारी के अनुसार लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है मौके पर पहुंचे पर भारी दमकल अधिकारी ऋषभ पंवार ने बताया कि हमे बीती रात्रि 2 बजे फोन पर आग की सूचना प्राप्त हुई थी, आग की सूचना प्राप्त होने के पश्चात हम लोगो ने एक यूनिट को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया था लेकिन जब हम मौके पर पहुँचे तो देखा कि आग बहुत ही भयंकर थी जिसे काबू में कर पाना बहुत ही मुश्किल था, फिर भी हम लोगो अन्य यूनिट की मदद से सुबह 6 बजे तक आग की घटना पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया, वही इस भयंकर आग में मालिक का सब कुछ जलकर राख हो गया है, अभी आग के कारणों का पता नही चल पाया है जांच की जा रही है, किसी के भी इस घटना में हताहत होने की सूचना नही है, सिर्फ नुकसान है जिसका मालिक के द्वारा अभी आकलन किया जा रहा है

Category

🗞
News

Recommended