Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा के क्षेत्र में इंदौर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इंदौर के सिमरोल रोड़ पर स्थित आईआईटी कैंपस में तीसरा सेंट्रल स्कूल खुलने जा रहा है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने खुद ट्वीट कर दी यह जानकारी दी है। केन्द्रीय विद्यालय की सीरीज़ में ये 1242 वां विद्यालय होगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में इंदौर में 2 सेंट्रल स्कूल है जिसमे एक एरोड्रम रोड़ पर बिजासन के समीप व दूसरा चिड़ियाघर के पास है। इंदौर को शिक्षा के क्षेत्र में यह सौगात मिलने पर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने खुशी जाहिर करते हुए शहर वासियों के लिए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

Category

🗞
News

Recommended