Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
रूस में बनी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी के पहले बैच को आम जनता के लिए लॉन्च कर दिया गया है. रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है. मंत्रालय ने बयान में कहा, "नए कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए Sputnik V वैक्सीन के पहले बैच ने चिकित्सा उपकरण नियामक के जरूरी क्वालिटी टेस्ट को पास कर लिया है और पहले बैच को सिविल सर्कुलेशन में जारी कर दिया गया है."
बता दें कि रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 11 अगस्त को कोरोना से बचाने का दावा करने वाली वैक्सीन स्पूतनिक वी का रजिस्ट्रेशन करवाया था. वैक्सीन को लेकर मॉस्को के मेयर सर्जे सोब्यानिन ने उम्मीद जताई कि बहुत आने वाले कुछ महीने में ही राजधानी के सभी लोगों को यह वैक्सीन दे दी जाएगी.

Category

🗞
News

Recommended