Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मंदसौर जिले के गरोठ तहसील में भारतीय किसान संघ द्वारा सोयाबीन की फसल खराब होने के कारण उसको लेकर भारतीय किसान संघ के किसानो द्वारा हजारों की तादाद में इकट्ठा होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर एसडीएम को खराब फसल को लेकर ज्ञापन सौंपा। सुवासरा में भी किसानों द्वारा प्रदर्शन किया गया था। वहां पर तहसीलदार द्वारा किसान नेता को अपशब्दों को बोला गया था। उन्हें किसानों द्वारा तत्काल निलंबित करने की मांग उठी थी मगर अधिकारियों द्वारा अभी तक नायब तहसीलदार को निलंबित नहीं किया गया। उसको लेकर भी किसानों ने नायब तहसीलदार को तुरंत निलंबित करने की मांग कलेक्टर से की एवं नाराज किसानों ने उद्यानिकी विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा खराब सोयाबीन की फसल को लेकर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की एवं सोयाबीन की फसलों पर हुए नुकसान को लेकर किसानों द्वारा तुरंत सर्वे कर मुआवजा राशी दिलाने की मांग की गई। 

Category

🗞
News

Recommended