Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली की कांधला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को चोरी की बाइक अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। शनिवार को एसआई मनेंद्र सिंह कस्बे के कैराना रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी गेट के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने कैराना की और से आ रहे एक संदिग्ध बाइक चालक को रूकने का इशारा किया तो, बाइक चालक बाइक को तेजी के साथ चलाते हुए भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर बाइक चालक को हिरासत में ले लिया, और थाने ले आई। पुलिस ने पकड़े गए चोर के कब्जे से एक चोरी की बाइक और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम विकास पुत्र महीपाल निवासी इस्लामपुर घसौली बताया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया है।

Category

🗞
News

Recommended