Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कच्चे झोपड़े से निकलकर अफसर की चौखट पहुंचे ग्रामीण, सुनाई अपनी दास्तां
#lockdown #coronavirus #gramin #jhopdi #adhikari #dastan
कानपुर देहात-प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार गरीबों के लिए आवास, शौंचालय मुहैया करा रही है, जिससे लोगों को मुसीबत न उठानी पड़े। लेकिन सरकारी तंत्र के कर्मियों ने अपने रवैए के चलते जमीनी हकीकत बदलकर रख दी है, जो सरकार की मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में सामने आया, जहां ग्राम पंचायत सचिव की हठधर्मिता के चलते कई पात्र परिवार ग्रामीण आवास योजना से हटा दिए गए। इसके चलते दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने ब्लॉक पहुंचकर खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव पर आरोप लगाए।

Category

🗞
News

Recommended