Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होंगे, लगा रहेगा प्रतिबंध
शिक्षा मंत्री ने कहा, शिक्षकों को ऑनलाइन देने होंगे आवेदन
अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों के होंगे तबादले

राज्य सरकार ने भले ही तबादलों पर से रोक हटा दी हो लेकिन प्रदेश के सवा दो लाख थर्ड ग्रेड शिक्षकों को अभी तबादलों के लिए इंतजार करना होगा। इन शिक्षकों के तबादले अभी नहीं होंगे। संभावना है कि पंचायत चुनावों के बाद थर्ड ग्रेड शिक्षक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले फिलहाल नहीं किए जाएंगे। उनका कहना था कि अन्य शिक्षकों के लिए तबादला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है शिक्षकों को शाला दर्पण पोर्टल पर स्टाफ लॉगिन तबादलों के लिए आवेदन करना होगा, आवेदन की प्रक्रिया घोषित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे, शिक्षक केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Category

🗞
News

Recommended