Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बदमाशों द्वारा अभी तक पुलिस बनकर लोगों के साथ ठगी की जाती थी लेकिन उज्जैन में एक नया मामला सामने आया है। जिसमें बदमाशों ने सीबीआई अधिकारी बनकर एक होटल संचालक को झांसे में ले लिया। बदमाशों ने होटल संचालक से 3 लाख रुपए कीमत के आभूषण ले लिए। फ्रीगंज स्थित लक्ष्मी विलास होटल के संचालक को दो बदमाशों ने ठग लिया। बदमाशों ने स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर संचालक से सोने की चैन ब्रेसलेट अंगूठी और रुपए निकलवा लिए। इसके बाद बदमाश झांसा देकर लाखों रुपए कीमत के आभूषण लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फ्रीगंज के शिव मंदिर के समीप स्थित लक्ष्मी विलास होटल संचालक संतोष पिता वीरू मल सुखवानी 60 साल निवासी संतराम सिंधी कॉलोनी के साथ 2 बदमाशों ने 3 लाख रुपए कीमत के आभूषण ठग लिए। संतोष सुखवानी ने उक्त मामले की शिकायत नीलगंगा थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 419 और 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया। 

Category

🗞
News

Recommended