Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago

परीक्षा के दौरान रुक सकेंगे स्टूडेंट्स
कोविड 19 की गाइडलाइन की पालना करवाने का प्रयास
नही लिया जाएगा कोई शुल्क
होस्टल में रुकने के साथ मिलेगी मेस की सुविधा
राजस्थान विवि की १८ सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं के दौरान छात्रों को रुकने और खाने पीने की समस्या को दूर करने के लिए विवि प्रशासन ने छात्रावासों को खोलने का निर्णय लिया और आज इन छात्रावासों को सेनेटाइज भी करवाया गया। सेनेटाइजेशन का काम मंगलवार से ही शुरू कर दिया गया था जो आज पूरा हुआ। इसके साथ ही पिछले छह माह से बंद पड़े इन छात्रावासों की साफ सफाई भी करवाई गई। राजस्थान विश्वविद्यालय ने परीक्षा से एक दिन पहले छात्रावासों को खोलने का निर्णय लिया है। १८ सितंबर से परीक्षा शुरू होंगी एेसे में १७ सितंबर से छात्र इसमें रुक सकेंगे। यह हॉस्टल लॉकडाउन शुरू होने के बाद से बंद पड़े थे।

Category

🗞
News

Recommended