Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला पुलिस ने बुधवार को गंगेरू मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। दरअसल आपको बता दें कि कांधला पुलिस गंगेरू मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कांगड़ा पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोनू निवासी खेड़ा कुर्तान थाना कांधला बताया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Category

🗞
News

Recommended