Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली। दुर्घटना में घायल किशोर को सही उपचार न दिए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शहर के एक निजी नर्सिम होम में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्यवाही की जायेगी।शहर कोतवाली क्षेत्र के मोमिननगर निवासी अशरफ का 10 वर्षीय पुत्र इशांन कुरैशी गत बुधवार देर शाम अपने घर के बाहर साईकल चला रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान ट्रेक्टर में साईकल टकरा जाने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको परिजनों द्वारा शहर के बुढाना रोड स्थित बोहरा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही से किशोर की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे परिजनों को कार्यवाही करने का आश्वासन देकर शांत किया। मृतक किशोर के चाचा कालू कुरैशी की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Category

🗞
News

Recommended