Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शहर में वाहनों की रफ्तार जानलेवा होती जा रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में दुर्घटना में मरने वालों में लखनऊ दूसरे नंबर पर है। वाहनों की रफ्तार परअंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर स्पीड सेंसर कैमरे लगा दिए है। शहर में चिन्हित दस स्थानों पर लगे यह कैमरे तय स्पीड से ज्यादा तेज चलने वाले वाहनों का ऑटोमेटिक चालान करेंगे। वहीं तेज रफ्तार वाहनों की धरपकड़ के लिए स्पीड मीटर के साथ पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं। जो वाहनों का चालान करने के साथ उनको सीज करने का भी करेंगे। एडीसीपी यातायात पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर स्पीड सेंसर कैमरे लगाए गए हैं। इन मार्गों पर लगे कैमरे लोहिया पथ, खुर्रम नगर-कुकरैल बाईपास, तेलीबाग, जनेश्वर मिश्र पार्क के पास, बंगला बाजार से कैंट रोड, अवध चौराहे से दुबग्गा, आंबेडकर पार्क, अहिमामऊ से सुल्तानपुर रोड, शहीद पथ, रिंग रोड।

Category

🗞
News

Recommended