Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर। देश के सबसे सक्रिय सांसदों में से एक इंदौर के भारतीय जनता पार्टी सांसद शंकर लालवानी के कामों पर लिखी गई ई-बु‍क का भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्‍ली में विमोचन किया। इस किताब में सांसद द्वारा किए गए कामों का संकलन इंदौर प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष अरविंद तिवारी ने किया है। इस किताब में 15 मार्च से 15 अगस्‍त तक सांसद द्वारा किए गए कामों को जगह दी गई है। कोरोना के शुरुआती दिनों में सांसद ने एक दिन भी घर ना बैठते हुए इंदौर जिले में लगातार प्रयास किए हैं। इंदौर प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि सांसद ने मार्च के शुरुआती हफ्ते में कोरोना की भयावहता और इंदौर की तैयारियों पर बात की थी। जिसके बाद उन्‍होंने केंद्र सरकार, राज्‍य सरकार, जिला प्रशासन और आम नागरिकों के बीच समन्‍वयक की जिम्‍मेदारी कुशलतापूर्वक निभाई। कोरोना एक ऐतिहासिक आपदा है और उन्‍होंने एक पत्रकार के तौर पर इसका संकलन किया है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मा.श्री जेपी नड्डा जी ने इस किताब का विमोचन कर इंदौर का मान बढ़ाया है। सांसद ने कहा कि उन्‍होंने मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मा.राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जी का आभार मानते हुए कहा कि उन्‍हीं के मार्गदर्शन, निर्देशों और प्रेरणा से काम किया है। शंकर लालवानी ने इंदौर प्रेस क्‍लब अध्‍यक्ष को धन्‍यवाद देते हुए कहा कि उन्‍होंने सांसद के तौर पर अपना कर्तव्‍य निभाया है। 

Category

🗞
News

Recommended