Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आगरा फतेहाबाद। शुक्रवार की रात्रि किसान के घर में दीवार फांद कर चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित प्रेम सिंह पुत्र वलिराम निवासी धारापुरा थाना फतेहाबाद ने बताया शुक्रवार की रात रोजाना की भांति सभी लोग अपनी अपनी जगह सो रहे थे। गर्मी होने के कारण जिसमें एक बेटा छत पर सो रहा था बाकी के लोग बरामदे में सो रहे थे। शनिवार की सुबह लगभग 5:30 बजे जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो घर का नजारा देखते ही पांव तले जमीन खिसक गई। घर के अंदर के कमरे के ताले टूटे हुए थे और कमरों में रखें पांच संदूक मे रखें पांच लाख रुपये की नगदी एवं दस लाख रुपए के करीब आभूषण गायब थे। वहीं पीड़ित ने यह भी बताया की मार्च के माह में बेटी की शादी की थी जो घर पर श्राद्ध में शामिल होने के लिए आई हुई थी। उसके जेवरात भी घर में रखे हुए थे। वह भी चोरी चले गए हैं। चोर मकान के पीछे से दीवार फांद कर घर में दाखिल होने की बात बताई जा रही है। सूचना पर थाना फतेहाबाद प्रभारी प्रदीप कुमार मय पुलिस फोर्स के पहुंचे और जांच में जुट गये।

Category

🗞
News

Recommended