Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इटावा जनपद में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि कोविड-19 की महामारी के चलते जनता काफी परेशान हैं। लेकिन सरकार जनता की किसी भी तरह की मदद नहीं कर रही है। वही युवा लगातार बेरोजगार होते जा रहे हैं लेकिन सरकार के द्वारा युवाओं के लिए नौकरी नहीं निकाली जा रही। वही इस सरकार में लूट, डकैती, हत्या जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं लेकिन सरकार इन मामलों पर रोकथाम लगाने में नाकाम होती हुई दिखाई दे रही है।

Category

🗞
News

Recommended