Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सरकार द्वारा लाख प्रयास करने के बावजूद भी सरकारी योजनाएं गरीबों तक नहीं पहुंच पा रही हैं बल्कि जिनके पास पैसा है वह पैसा खर्च करके इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। मामला ग्राम ककरवई, विकासखंड बामोर, तहसील गरौठा ,जिला झांसी का है, जहां ग्राम वासियों ने प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहां की ग्राम प्रधान द्वारा आवास में मोटी रकम वसूली जा रही है। जिन ने पैसे दे दिए उनके आवास बन गए हैं जिनके पास देने के लिए पैसे नहीं है। उनको आवास अभी तक नहीं बने ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस प्रकार का भ्रष्टाचार विकासखंड के अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होती है क्योंकि शिकायत करने पर जांच भी वही करते हैं जो इस प्रकार के कृत्य में सम्मिलित हैं !मीडिया के कैमरे मैं कैद कच्चे घरों की तस्वीरें बयां करती हैं कि जहां एक और डिजिटल इंडिया की बात की जा रही है वही गरीब, असहाय ,बेबस लोगों के अभी तक आवास एवं शौचालय भी नहीं बन पाए हैं। 

Category

🗞
News

Recommended