Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोनाकाल में फिल्म अभिनेता सोनू सूद महानायक बनकर उभरे हैं। उन्होंने न केवल कोरोना महामारी के दौरान विस्थापित लोगों को उनके घरों तक बस, ट्रेन, हवाई जहाज से पहुंचाया। उनके इलाज के लिए मदद की, जिसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। सोनू का इन्दौर से लगाव किसी से छुपा हुआ नहीं है। अक्सर वे अपनी फिल्मों के प्रमोशन और होम प्रोडक्शन की फिल्मों के प्रमोशन के लिए इन्दौर आए हैं और यहां की तारीफ की है। हाल ही में सोनू सूद का वादा नाम से शहर में पोस्टर लग रहे हैं, जिसमें मुख्य शिक्षा, सही रोजगार, मुफ्त इलाज का वादा किया गया है। इस काम में स्वयंसेवक सेवी संगठनों ने भी उनके साथ इस पुनीत कार्य में हाथ बंटाने का वादा किया है। वहीं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज भी सोनू सूद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा। इन्दौर में प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित है और संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। अस्पतालों में बेड खाली नहीं है और इलाज के लिए संक्रमितों को परेशान होना पड़ रहा है।

Category

🗞
News

Recommended