Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मास्क नहीं पहनने के बयान पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या नियम केवल आम आदमी के लिए है? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो जारी किया है, जिस में पत्रकारों के सवाल के जवाब में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा स्वीकार रहे हैं कि वे मास्क नहीं पहनते हैं। सलूजा ने ट्वीट में कहा है कि "मैं मास्क नहीं पहनता।" यह कहकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को खुली चुनौती दी है।

Category

🗞
News

Recommended