बनारस की बेटी उड़ाएगी राफेल
#FirstFemaleRafelPilot #शिवांगीसिंह #पहलीमहिलापायलट #गौरव #फ्लाइट #लेफ्टिनेंट #बीएचयू #ShivangiSingh #Pilot #Mahila #Rafel #IndianArmy #FighterPlane
वाराणसी. वाराणसी की रहने वाली फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह भारतीय वायु सेना के राफेल विमान को उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनने जा रही हैं। उन्होंने राफेल की अंबाला स्थित स्क्वाड्रन को ज्वॉइन करने की तैयारी कर ली है। भारतीय सेना ने भी इसकी पुष्टि की है।
साल 2017 में मिला कमीशन
फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह 2017 में इंडियन एयर फोर्स के उस दूसरे महिला पायलट के बैच का हिस्सा थीं जिसे फाइटर पायलट के तौर पर कमीशन हासिल हुआ था। वाराणसी की रहने वाली फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी इस समय ट्रेनिंग पर हैं। कुछ ही दिनों में वह गोल्डन एरो स्क्वाड्रन से औपचारिक तौर पर जुड़ जाएंगी। गौरतलब है कि साल 2016 में आईएएफ में पहली बार फाइटर पायलट के तौर पर महिलाओं को कमीशन मिला था।