Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पक्का तालाब चौराहे पर स्थित निजी प्रतिष्ठान पर चाइल्ड लेबर रोकने के नाम पर पहुंची श्रम विभाग की टीम ने व्यापारी से रंगदारी की मांग की। रंगदारी देने से इनकार करने पर श्रम विभाग उनके साथ मौजूद पुलिस टीम ने व्यापारी के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना से गुस्साए व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और श्रम विभाग की इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। वहीं पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस विभाग और श्रम विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Category

🗞
News

Recommended