Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आगरा, बाह। पुलिस के लाख अंकुश के बाद भी डग्गामार वाहन तेज रफ्तार को लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। आए दिन डग्गामार वाहनों की वजह से सड़कों पर सैकड़ों मौत हो रही है। दो दिन पूर्व पुलिस ने करीब एक दर्जन वाहनों को पकड़कर थाने में बंद कर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई। मगर फिर भी डग्गामार वाहन अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। देर शाम कस्बा जरार पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर तेज गति से बाह की ओर से आती ईको कार डग्गामार वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया।

Category

🗞
News

Recommended