Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आगरा। थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के अंतर्गत उंदेरा गांव के समीप दोपहर 1:00 बजे तकरीबन बदमाशों द्वारा की गई लूट। दीपक चितौड़ी पुत्र मिठन लाल निवासी गांव गोपऊ किरावली अपनी पत्नी के साथ ससुराल जाते समय दोपहर 1:00 बजे उंदेरा गांव के समीप बदमाशों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम। पीड़ित ने बताया है कि बदमाशों द्वारा पत्नी का मंगलसूत्र दो अंगूठी लूटी गई हैं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बारे में थाना फतेहपुर सीकरी को अवगत कराया। पुलिस द्वारा घटना को किया जा रहा है। अनदेखा देखना यह है कि पुलिस द्वारा अब इस घटनाक्रम में क्या कार्यवाही की जाती है।

Category

🗞
News

Recommended