Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
होटल के बाहर थिन्नर से भरे टैंकर में भीषण आग, पिकअप भी जली
- बोलेरो पिकअप भी चपेट में आई, जोधपुर-बाड़मेर रोड पर लगा लम्बा जाम

जोधपुर.

बाड़मेर जिले में कल्याणपुर थानान्तर्गत डोली गांव के पास होटल के बाहर खड़े थिनर से भरे टैंकर में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई और पास खड़ी बोलेरो पिकअप भी चपेट आकर खाक हो गई। जोधपुर-बाड़मेर रोड पर लम्बा जाम लगा। जोधपुर की तीन दमकलों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
झंवर थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि बाड़मेर में डोली स्थित एक होटल के पास खड़े कैमिकल से भरे ट्रेलर में देर रात आग लगी। पास ही खड़े बोलेरो पिकअप भी चट में आ गई। दोनों वाहन लपटों से घिर गए और लपटें आसमान छूने लगी। लपटों ने पास ही होटल के टिन शेड को भी चपेट में ले लिया, लेकिन होटल बच गई। जोधपुर से तीन दमकलें मौके पर भेजी गईं।करीब एक-डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से किसी तरह की जनहानि होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। पुलिस ने दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रोक दी। जिससे लम्बा जाम लग गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

Category

🗞
News

Recommended