Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जयपुर। नर्सिंगकर्मियों के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को कोविड 19 में काम करने पर प्रोत्साहन राशि देने के बाद अब सरकार लैब तक्नीशियनों को भी प्रोत्साहन राशि देने जा रही है। लैब तक्नीशियनों के साथ कोरोना महामारी में लगातार सेवाएं दे रहे एम्बुलेंसकर्मियों को भी सरकार इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि देगी। राज्य सरकार ने इस राशि के लिए मंजूरी दे दी है।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 महामारी में सेवाएं दे रहे एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके-ईएमआरआई के टैक्नीशियन और एम्बुलेंस चालकों को 500 रुपए प्रोत्साहन के रूप में देने की राशि मंजूर की है। यह प्रोत्साहन राशि एक बार ही देय होगी।

सभी एम्बुलेंस चालकों को मिलेगा लाभ
इस राशि का लाभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनएचएम में कंपनी से संचालित 108, 104 एवं बेस एम्बुलेंस पर कार्यरत 1435 तक्नीशियनों के साथ 2806 एम्बुलेंस चालकों को मिलेगा। इससे कोविड रोगियों को लाने और ले जाने जैसी सेवाएं दे रहे संविदा कार्मिकों का मनोबल बढ़ेगा। हालांकि अपने तय कार्यसमय से ज्यादा काम करने को लेकर लैब टैक्नीशियन और एम्बूलेंसकर्मी एक अरसे से मानदेय में बढ़ोतरी की मांग भी कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें सिर्फ 500 रुपए प्रोत्साहन राशि देने की योजना बनाई है।

Category

🗞
News

Recommended