Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली कें कांधला कस्बे के राजकीय अस्पताल की टीम फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा मस्तान में ग्रामीणों की कोरोना जांच करने पहुंची। ग्रामीणों ने टीम का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर फुगाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत किया। टीम ने दर्जनों ग्रामीणों के सैंपल लेकर जांच को भेजे।काधला राजकीय अस्पताल के क्षेत्र में आता है। मंगलवार को कस्बे के राजकीय अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक डाक्टर निधि सैनी फुगाना पीएचसी पर तैनात स्टाफ के साथ फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा मस्तान में ग्रामीणों की कोरोना जांच करने के पहुंची। टीम के गांव में पहुंचते हीं ग्रामीणों ने टीम का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर फुगाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत किया। टीम ने मौके पर हीं 73 ग्रामीणों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए है। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने टीम का विरोध किया था। पुलिस और टीम ने ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद ग्रामीणों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए है।

Category

🗞
News

Recommended