Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश में माफिया पर कार्रवाई जारी है। यूपी के चंदौली में मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने गैंगस्टर शराब माफिया की सम्पत्ति पर कुर्की की कार्रवाई की। वांछित शराब माफिया की 3 करोड़ 85 लाख रुपये मूल्य की सम्पत्ति कुर्क कर दी गई।
कोतवाली के जसुरी गांव का मूल निवासी और वर्तमान में वार्ड नंबर 15 जय प्रकाश नगर में रहने वाले शराब माफिया राजू सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने राजू सिंह की सम्पत्तियों का ब्योरा जिलाधिकारी को भेजा था। जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई। एडीएम व सीओ सदर भारी पुलिस फोर्स के साथ डुगडुगी बजवाते राजू सिंह के घर पहुंचे और कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई। सीओ सदर चंदौली कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि राजू सिंह की तीन करोड़ 84 लाख 99 हजार रुपये की सम्पत्ति कुर्क की गई। इसमें इसमें कृषि योग्य भूमि, व्यसायिक भूमि, फोन, बैंक के 4 खाते, एक स्कार्पियो और एक मोटरसाइकिल कुर्क किया शामिल है।

Category

🗞
News

Recommended