Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आज दुनियाभर में वल्र्ड हार्ट डे मनाया जा रहा है। दिल संबंधी बीमारियों के लिए आम लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए डब्ल्यूएचओ की ओर से यह हर साल 29 सितंबर को ‘विश्व हृदय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह खासकर 30 साल से अधिक उम्र के युवाओं के लिए हैं, जो अब दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पहले इसे बुढ़ापे में होने वाली बीमारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब 23 साल के युवा को भी दिल को दौरा पड़ने लगा है। विशेषज्ञ इसे जिंदगी में बढ़ते तनाव और घटते वर्कआउट को मानते हैं। वहीं कोरोना महामारी ने भी लोगों के दिल पर बुरा असर डाला है। दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोग अपने रेगुलर चेकअप के लिए भी नहीं जा पा रहे। ऐसे में जरूरी है कि हर व्यक्ति अपनी लाइफस्टाइल को कुछ यों जीएं कि दिल हमेशा स्वस्थ रहे और धड़कता रहे। इस विश्व ह्दय दिवस पर आप भी दिल को लेकर सजग हो जाएं। इस तरह रखें दिल का खयाल।

Category

🗞
News

Recommended