Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
हाथरस में युवती के साथ हुआ गैंग रेप, के विरोध में भरथना में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। भरथना में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर युवती को दी श्रद्धांजलि। आपको बता दें कि यह युवती है जो कि हाथरस में रहती थी जिसके साथ कुछ दरिंदों ने गैंगरेप किया था और उसकी गर्दन और जुबान के साथ दरिंदगी की थी। जिसके बाद युवती को उपचार के लिए दिल्ली में भर्ती कराया गया था जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके विरोध प्रदर्शन में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार का विरोध किया और युवती की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च से श्रद्धांजलि दी। 

Category

🗞
News

Recommended