Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
यूपी के हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली का एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस की बर्बरता के इस वीडियो से खाकी एक बार फिर शर्मसार हो गई है। रोते हुए अपनी बात रख रही बुर्जुग महिला को कोतवाल पहले पैरों से मारते हैं फिर गाली भी देते हैं। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सीओ सदर को मामले की जांच सौंपी है। वैसे एसपी ने बताया वीडियो कुछ महीने पहले का है इसमें अब वायरल किया गया है। महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को लेकर जहां पुलिस प्रशासन में रोज नए आदेश जारी होते हैं, लेकिन थानों के लिए यह आदेश ठेंगे पर हैं, महिलाओं की सुरक्षा और मान-सम्मान तो छोड़िए खुद वह महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं। हमीरपुर के सदर कोतवाली में तैनात इंसपेक्टर श्याम प्रताप पटेल का वीडियो पुलिस के इसी बर्बर चेहरे को उजागर कर रहा है। इस वीडियो में कोतवाल एक महिला को कोतवाली के लॉकप के पास पैर से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला चीख रही है और कोतवाल अपना पूरा गुस्सा महिला के ऊपर उतारने में लगे हैं। कोतवाल महिला को लातों से पीटते हैं। पुलिस की इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।

Category

🗞
News

Recommended