Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बाहुबली मुख्तार अंसारी पर आजमगढ़ पुलिस ने लगाया गैंगेस्टर
#muktar ansari #mamla #gangster #azamgarh police
बाहुबली मुख्तार अंसारी पर आजमगढ़ पुलिस ने लगाया गैंगेस्टर
पांच गुर्गो के खिलाफ भी की गयी कार्रवाई
2014 में तरवां थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड में नामजद है मुख्तार अंसारी
आजमगढ़। शासन के निर्देश के बाद जिले की पुलिस बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर लगातार शिकंजा कस रही है। मुख्तार के गुर्गो की संपत्ति जब्त करने, उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के बाद पुलिस ने मुख्तार अंसारी व उनके पांच गुर्गो के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई वर्ष 2014 में ठेकेदारी में वर्चश्व की लड़ाई में अत्याधुनिक हथियारों से की गयी मजदूर की हत्या के मामले में की गयी है। पुलिस की कार्रवाई से मुख्तार के करीबियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Category

🗞
News

Recommended