Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बांदा केन्द्रीय पूजा महोत्सव के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी के माध्यम से नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम की गाइडलाइन जारी करने और नौरात्र में पांडाल सजाने की माँग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा ।
बांदा मुख्यालय में बांदा केन्द्रीय पूजा महोत्सव समिति बांदा के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय मे प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा । नवरात्र समिति के जिलाध्यछ ने कहा कि अगामी 17 अक्टूबर 2020 से नवरात्रि का पावन पर्व प्रारंभ हो रहा है, बांदा में नवरात्रि महोत्सव को बडे धूमधाम से मनाया जाता है, बांदा शहर में लगभग 300 दुर्गा पंडालों की स्थापना होती है, यह बांदा का प्रमुख त्यौहार है और इसकी तैयारी, लाईट टेन्ट, देवी प्रतिमा की बुकिंग इत्यादि लगभग दो माह पूर्व प्रारंभ हो जाती है, वैश्विक महामारी कोविड- 19 को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक दिशा निर्देश गाइडलाइन की घोषणा न होने के कारण अहापोह की स्थित बनी हुई है व इस महोत्सव को केन्द्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव अपने देखरेख में संचालन कराती है इसलिए मांग की है गाइडलाइन जारी करने की कृपा करे ।

Category

🗞
News

Recommended