Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोविड-19 की इस महामारी से बचने के लिए आज दिनांक 23/10 /2020 को ज्योति नगर स्थित आंगनबाड़ी में नवाचारी शिक्षिका श्रीमती सविता सोनी ने आंगनबाड़ी के टीकाकरण कार्यक्रम में महिलाओं को यह शपथ दिलाई कि परिवार के किसी भी सदस्य को बिना मास्क के बाहर नहीं जाने देंगे और उन्हें डेमो देकर हाथ धोने के स्टेप (सही तरीका )समझाए तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी। महिलाओं को मास्क वितरित कर उन्हें घर पर मास्क बनाने का सरल तरीका बताया तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बढ़ने की प्रेरणा दी ।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से रेखा शर्मा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा परमार आशा सहायिका मंजू चौहान उपस्थित थी। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं ,बच्चे व उनके साथ आए परिवार के विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Category

🗞
News

Recommended