Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:- दिनांक 29/10/2020 को सूरज पुत्र श्रवण मिश्रा नि0 कुम्हारन टोला थाना गोला जनपद खीरी द्वारा अपने भाई रामजी मिश्रा की मृत्यु किसी अज्ञात कारण से हो जाने की सूचना दी थी, जिसके आधार पर मृतक रामजी मिश्रा उपरोक्त के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतक की मृत्यु गला घोटने (Strangulation) के कारण होना पाया गया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना गोला पर मु0अ0सं0 670/2020 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना के दौरान प्रकाश मे आया कि मुकदमा उपरोक्त में मृतक रामजी मिश्रा की नशे की लत व पैतृक संपत्ति को लेकर अपने बड़े भाई से विवाद होता था। इसी कारण मृतक रामजी मिश्रा के सगे बड़े भाई द्वारा रामजी मिश्रा की स्टॉल से गला घोंट कर हत्या कर दी। विवेचना के क्रम मे घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्त सूरज पुत्र श्रवण मिश्रा नि0 ग्राम कुम्हारन टोला थाना गोला खीरी को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशादेही पर हत्या मे प्रयुक्त स्टॉल(आलाकत्ल) पुलिस द्वारा द्वारा बरामद कर लिया गया है। घटना का अनावरण करने वाली टीम को एसपी ने 5 हजार का पुरस्कार दिया।

Category

🗞
News

Recommended