Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे कोतवाली सदर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर भंसड़िया क्रासिंग देवकली रोड के पास से 02 अभियुक्तों को चोरी की 02 सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस भी बरामद हुए हैं, जिसके संबंध में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended