Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
रूप चौदस के पावन पर्व पर उज्जैन केंद्रीय जेल में एस्ट्रो हिलिंग कृष्णा गुरु जी द्वारा जेल में बंद महिला बंदियों के लिए सौंदर्य सामग्री का वितरण किया गया| इस अवसर पर जेल सुप्रिडेंट श्रीमती अलका सोनकर द्वारा समस्त महिलाओं को अपने उद्बोधन में बताया चेहरे पर मुस्कान रखना ही महिलाओं की सुंदरता है। सभी जेल में बंद बंदियों को एक परिवार की तरह रहना अनिवार्य है क्योंकि जेल एक गांव के समान आश्रम है। इसके साथ जेल में बंद बंदियों को श्रीमती अलका सोनकर द्वारा अपराध नहीं करने की सलाह भी दी। कृष्णा गुरुजी एस्ट्रो हीलिंग संस्था से आए उन्होंने भी जेल की व्यवस्था को देखते हुए समस्त जेल अधिकारियों की प्रशंसा व्यक्त करते हुए बताया की जेल में सभी बंदी एक परिवार की तरह रहते हैं और इन्हें देख कर हमारी संस्था के लोग अति प्रसन्न हुए। जब यह कार्यक्रम चल रहा था उस समय जेल से जेलर संतोष कुमार लड़िया, उप जेलर मनोज जायसवाल उज्जवला वाघमारे सुरेश गोयल सहित एस्ट्रो हीलिंग संस्था से योगेश राकेश मनीष बजाज राजेश अग्रवाल मोनिका बजाज तृप्ति बजाज भारतीय मंडलोई सहित संपूर्ण जेल स्टाफ मौजूद था।

Category

🗞
News

Recommended