Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कांधला।क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा कलस्यान कन्या इंटर कालेज में कैराना कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। कोतवाल को बर्खास्त नहीं करने पर समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि 13 दिसंबर कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में गुर्जर महापंचायत होगी। कैराना कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा और एसआई अंजू प्रकरण को लेकर पूर्व एसपी नित्यानंद राय ने प्रेमवीर सिंह राणा को लाइन हाजिर कर मामले की जांच एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंप दी थी। जांच रिपोर्ट में प्रेमवीर राणा को क्लीन चीट देते हुए बुधवार को दोबारा से कैराना कोतवाली का चार्ज दिया गया था। प्रेमवीर सिंह राणा को दोबारा से कोतवाली का चार्ज देने से गुर्जर समाज के लोगों में रोष फैल गया। गुरूवार को क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा के कलस्यान इंटर कालेज में गुर्जर समाज के लोगों की एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान पप्पू ने कहा कि हमारी बेटी के मुंह पर कोई तमाचा मारे तो, यह समाज की कमजोरी है। बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले को दोबारा उसी कोतवाली का चार्ज दिया।

Category

🗞
News

Recommended