Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली निवासी एक महिला ने अपने पति संग एसपी शामली से शिकायत कर अपने ही सगे देवर पर छेड़छाड़ कर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। एसपी शामली ने जांच कर आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली कें एक मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी दंपति ने गुरुवार को एसपी शामली से मिलकर एक शिकायती पत्र दिया है। इस दौरान दंपति ने बताया कि महिला का देवर संजीव आए दिन उनके साथ छेड़छाड़ व मारपीट करता रहता है जिससे वह लगातार परेशान चल रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने लगातार इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को कई बार दी है। मगर पुलिस ने भी आरोपी पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते लगातार आरोपी के हौसले बुलंद हैं और आए दिन छेड़छाड़ व मारपीट की घटनाओं को अंजाम देता रहता है। पीड़ितों ने गुरुवार को एसपी शामली से मिलकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने पीड़ितों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Category

🗞
News

Recommended