Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली की थाना झिंझाना पुलिस द्वारा गैगस्टर एक्ट के मामले में करीब 10 वर्षों से फरार ₹25,000/- का इनामी गैंगस्टर को अवैध हथियार व चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुकीर्ति माधव द्वारा वांछित/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गय़े अभियान के आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम सींगरा मन्दिर से करीब 10 वर्षों से थाना झिंझाना के गैंगस्टर के मामले में फरार ₹25,000/- का इनामी गैगस्टर संजीत उर्फ टीनू को 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बरामद मोटरसाइकिल जनपद रोहतक हरियाणा से चोरी किए जाने की जानकारी दी गई है। जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended