Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
तीन भाईयों में सबसे छोटा अविवाहित व काफी होनहार था मृतक। चौरी थाना क्षेत्र के वाराणसी भदोही मार्ग के मानिकपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की देर शाम बाइक सवार जिम संचालक दो भाइयों की हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल। राहुल पांडे 21 पुत्र फक्कड़ पांडे निवासी मानिकपुर कि शुक्रवार की भोर में इलाज के दौरान भदोही के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि घायल बड़े भाई का अभी इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि राहुल की शादी अभी नहीं हुई थी तथा वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था, जिम संचालन के अलावा ट्यूशन पढाने का काम करता था पढ़ने लिखने में काफी होनहार राहुल की मौत से गांव में चूल्हे नहीं जले और लोग काफी दुखी है। ज्ञातव्य हो कि कुछ दिन पहले जिमके सामने दो ट्रक ड्राइवरों द्वारा लघुशंका किए जाने के बाबत विवाद हुआ था तथा ट्रक चालकों ने जान से मारने की धमकी दी थी घटना उसी से जोड़ा जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended